कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ए रेजिनाल्डो लोरेंको ने अपनी पार्टी के विधायकों के सत्ताधारी भाजपा में दलबदल को शुक्रवार को ‘‘राजनीतिक वेश्यावृत्ति’’ करार दिया। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
लोरेंको उन पांच विधायकों में से एक हैं जो कांग्रेस में बने हुए हैं। कांग्रेस 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव के बाद अकेली सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। लोरेंको ने मडगांव में गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘जो इस बार हुआ है वह राजनीतिक वेश्यावृत्ति है। हम उसके बारे में बात नहीं कर सकते।’’
अहमदाबाद : ADC बैंक मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत
उन्होंने कहा कि सरदेसाई के साथ उनकी मुलाकात ‘‘अनौपचारिक’’ थी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा में शामिल हुए बागी कांग्रेस विधायकों को समायोजित करने के लिए सरदेसाई और उनकी पार्टी के दो अन्य मंत्रियों को राज्य कैबिनेट से हटाया जा सकता है।’’ लोरेंको ने वर्तमान में कैबिनेट के सदस्य सरदेसाई और जीएफपी के दो अन्य विधायकों के भविष्य को लेकर अटकलों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘कोई भी किसी से तब मिलता है, जब वह सत्ता में होता है।
मैं उनसे तब मिल रहा हूं जब वह नहीं हैं।’’ कांग्रेस से टूटे विधायकों के भाजपा में विलय के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का संख्याबल बढ़कर 27 हो गया है। सूत्रों ने कहा कि चार नये मंत्रियों को शनिवार को शपथ दिलायी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



