तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में ‘नैतिक सिद्धांत’ की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि (दलाई की) कोई भी महिला उत्तराधिकारी आकर्षक होनी चाहिए।
दलाई लामा (83) ने बीबीसी को दिये साक्षात्कार में ट्रंप के बारे में कहा, ‘‘ एक दिन वह (ट्रंप) कुछ कहते हैं, तो अगले दिन वह (ट्रंप) कुछ और कहते हैं। लेकिन मैं समझता हूं कि उनमें नैतिक सिद्धांत का अभाव है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब वह (ट्रंप) राष्ट्रपति बने थे, तब उन्होंने ‘अमेरिका फर्स्ट’ कहा था। यह गलत है। अमेरिका को वैश्विक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ट्रंप की भावनाएं भी थोड़ी ज्यादा ही उलझी हुई है।’’
धर्मशाला में स्व निर्वासन में रह रहे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा ने कहा कि यदि (उनके उत्तराधिकारी के रूप में कोई) महिला दलाईलामा आती हैं, तो वह अधिक आकर्षक होनी चाहिए।
उन्होंने यूरोप में आव्रजन पर भी अपनी राय रखी और कहा कि केवल सीमित संख्या में शरणार्थियों को ठहरने देना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय देशों को इन शरणार्थियों को अपने यहां ठहराना चाहिए और उन्हें शिक्षा एवं प्रशिक्षण देना चाहिए। और फिर उन्हें उनके अपने देश में भेजने का लक्ष्य होना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



