महाराष्ट्र के नागपुर से मंगलवार की सुबह दिल्ली आ रही इंडिगो के फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई। जिसके कारण फ्लाइट को रनवे से वापस लौटना पड़ा। इससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सवार थे। वही, नितिन गडकरी के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह इंडिगो की फ्लाइट 6E 636 नागपुर से दिल्ली की नियमित उड़ान भरने ही वाला था उससे पहले पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। विमान में गंभीर तकनीकी खामी का पता चलने के बाद पायलट ने विमान को टेक-ऑफ करने का फैसला लिया। जिसके बाद सभी यात्री सुरक्षित डी-बोर्ड किए गए हैं। किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
कैबिनेट की अहम बैठक में शामिल होने जा रहे थे नितिन गडकरी
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है।इस बैठक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होने वाले थे। फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी से नितिन गडकरी का बैठक में शामिल होना मुश्किल है।


Download Android App
Download iOS App



