नयी दिल्ली : बलात्कार पीड़ित महिलाओं की मदद के लिये गठित निर्भया कोष के तहत सरकार ने पीड़ित महिलाओं की चिकित्सा एवं विधिक सहायता सहित अन्य सभी प्रकार की मदद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिये 33 राज्यों में ‘वन स्टॉप सेंटर’ स्थापित कर दिये हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल में एक पूरक सवाल के जवाब में बताया कि 2013 में गठित निर्भया कोष के तहत बलात्कार पीड़ित महिलाओं की मदद के लिये 29 विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
इस कोष को बजट में आवंटित राशि से जुड़े पूरक प्रश्न के जवाब में ईरानी ने कहा कि निर्भया कोष के अंतर्गत 17 जुलाई तक आवंटित 2250 करोड़ रुपये राज्यों को जारी किये जा चुके हैं। इसका मकसद महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले 29 कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है। इसके तहत 1023 त्वरित अदालतें गठित की गयी हैं।


Download Android App
Download iOS App



