भारतीय जनता पार्टी के ओम बिड़ला ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान तथा सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के प्रमुख नेता मौजूद थे।
लोकसभा सचिवालय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर बाद तक ओम बिड़ला का ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया। बीजेपी ने राजस्थान से दूसरी बार सांसद चुने गए ओम बिड़ला को लोकसभा अध्सक्ष बनाने का निर्णय किया था। कांग्रेस या विपक्ष की ओर से अब तक किसी सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। काग्रेस ने ओम बिड़ला के चुनाव का विरोध नहीं करने का संकेत दिया है।
लोकसभा : ओम बिड़ला, सनी देओल और भगवंत मान सहित कई सदस्यों ने ली शपथ
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों ने ओम बिड़ला की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। इसके अलावा बीजू जनता दल, अन्नाद्रमुक, अपना दल और वाई एसआर कांग्रेस समेत दस दलों ने ओम बिड़ला के लोकसभा अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। समझा जाता है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिक घोषणा कल की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



