Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के बैतूल सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के प्रत्याशी अशोक भलावी का निधन हो गया है।
Highlights:
- बैतूल लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी निधन
- कलेक्टर ने किया चुनाव के स्थगित करने का ऐलान
- नए तारीख पर होगा चुनाव, चुनाव आयोग करेगा इस पर फैसला
कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है और पहले फेज का चुनाव 19 अप्रैल को होना है।
लेकिन इसी बीच बैतूल लोकसभा सीट से BSP के उम्मीदवार अशोक भलावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। फ़िलहाल, इस सीट की बात करें तो प्रत्याशी के निधन हो जाने की वजह से यहां का चुनाव रद्द कर दिया गया है।
हार्ट अटक से हुआ निधन
बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। वे सोहागपुर के निवासी हैं। दरअसल, परिजनों ने बताया की अशोक को दोपहर अचनक सीने में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, इस घटना के बाद बैतूल सीट की निर्वाचन प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि बैतूल लोकसभा चुनाव अब आगे बढ़ेगा और इस पर चुनाव आयोग नए सिरे से नामांकन प्रक्रिया के लिए नई तारीख तय करेगा।
प्रत्याशी के चुनाव निधन होने पर क्या है नियम ?
इस तरह के घटना पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा ५२ की के तहत अगर किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की नामंकन के बाद या मतदान से पहले मौत होती है, तो उस सीट पर वोटिंग को रोक दिया जाता है।
इसके बाद चुनाव आयोग किसी अन्य और नई तारीख का ऐलान करने के लिए अधिकृत होता है।
हालांकि इससे पहले यह नियम निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए भी था लेकिन बाद में इस नियम को बदल कर केवल मान्यता प्राप्त दल के लिए कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



