दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके निजी सचिव बिभव कुमार ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी नेता से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, एक अप्रैल के बाद से यह केजरीवाल के साथ उनकी पहली व्यक्तिगत मुलाकात थी।
Highlights
- युवक ने शादी का दबाव बनाने पर ‘लिव-इन’ साथी की हत्या की
- आमने-सामने या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिल सकता है
- खड़े होकर एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं
आमने-सामने या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिल सकता है
जेल नियमों के अनुसार, एक कैदी सप्ताह में दो बार आगंतुकों से आमने-सामने या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिल सकता है। उन्हें बैठक से पहले ऐसे आगंतुकों के नाम बताने होते हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके निजी सचिव बिभव कुमार मंगलवार दोपहर को तिहाड़ जेल के ‘मुलाकात जंगला’ में उनसे मिले। जेल प्रशासन ने उन्हें आधे घंटे के लिए मुलाकात की अनुमति दी।
खड़े होकर एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं
‘मुलाकात जंगला’ एक लोहे की जाली है जो जेल के अंदर एक कमरे में होती है, जहां कैदी और आगंतुक जाली के दोनों तरफ खड़े होकर एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं। इससे पहले दिन में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। केजरीवाल को संबंधित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।
अंदर केजरीवाल की अपनी पत्नी से यह पहली मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक, एक अप्रैल के बाद जेल के अंदर केजरीवाल की अपनी पत्नी से यह पहली मुलाकात है। सूत्रों ने बताया कि अब तक वह और परिवार के अन्य सदस्य मुख्यमंत्री केजरीवाल से वीडियो कॉल या फोन पर बात करते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



