भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य शफीकुर्रहमान बर्क ने ‘वंदे मातरम’ को इस्लाम के खिलाफ बताया तो कांग्रेस ने उनका विरोध नहीं किया।
दुबे ने सदन में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि बर्क ने जब सदन में यह टिप्पणी की तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी मेजें थपथपा रहे थे।
इस पर लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि भाजपा सदस्य का आरोप निराधार है कि सोनिया और राहुल गांधी मेजे थपथपा रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही वंदे मातरम को जन जन तक पहुंचाया।
गौरतलब है कि गत 18 जून को शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा के कुछ सदस्यों ने बर्क से वंदे मातरम का गायन करने को कहा तो उस पर सपा सांसद ने कहा कि ‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ है।’’


Download Android App
Download iOS App



