अगले सप्ताह लंदन में राष्ट्रमंडल देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के बीच बैठक की कोई योजना नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि जयशंकर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्रिटेन जाएंगे।
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल सम्मेलन के इतर जयशंकर और कुरैशी के बीच द्विपक्षीय बैठक की कोई योजना नहीं है।
राष्ट्रमंडल बैठक 10 जुलाई को होनी है।


Download Android App
Download iOS App



