ममता बनर्जी ने प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया : अग्निमित्रा पॉल

Summary :

दुर्गापुर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इतने सालों के शासनकाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज तक जनता के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2008 में जब टाटा का नैनो प्रोजेक्ट पश्चिम बंगाल के सिंगूर में आया था, तब उस कंपनी को वापस भेज दिया गया था। उस वक्त ममता बनर्जी ने कहा था कि हम प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। लेकिन, इतने सालों के शासनकाल में इन सरकार ने…

दुर्गापुर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इतने सालों के शासनकाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज तक जनता के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि 2008 में जब टाटा का नैनो प्रोजेक्ट पश्चिम बंगाल के सिंगूर में आया था, तब उस कंपनी को वापस भेज दिया गया था। उस वक्त ममता बनर्जी ने कहा था कि हम प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। लेकिन, इतने सालों के शासनकाल में इन सरकार ने कुछ नहीं किया।

भाजपा नेता ने कहा कि इन लोगों ने सत्ता में रहते हुए युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन, इतने सालों के शासनकाल में इन लोगों ने आज तक किसी भी युवा को रोजगार देने का फैसला नहीं किया। अगर दिया होता, तो आज की तारीख में युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ता। ममता बनर्जी ने सिर्फ प्रदेश के लोगों के साथ छलावा किया है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने लगातार प्रदेश में निवेश से संबंधित कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में यह दावा किया गया है कि हम प्रदेश में निवेश को लाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। लेकिन, आज तक प्रदेश में किसी भी प्रकार के निवेश को नहीं लाया गया। अगर लाया गया होता, तो आज की तारीख में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी मिली होती। लेकिन, स्थिति ऐसी बनी हुई है कि युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की शरण लेनी पड़ रही है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस दिशा में पूरी तरह से उदासीन बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी हमारे पश्चिम बंगाल में आए। उन्होंने हमसे वादा किया है कि आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल को उत्पादन का केंद्र बनाया जाएगा। इससे अन्य लोगों को रोजगार मिलेंगे। हमारे राज्य में प्रचुर मात्रा में संसाधन है, जिनका इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन, अफसोस की बात है कि ममता बनर्जी को प्रदेश की जनता ने मौका दिया। आज तक उन्होंने प्रदेश की जनता के हित के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

–आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.