केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में फंसी एक ट्रेन के यात्रियों को बचाने के अभियान में लगी एनडीआरएफ, तीन सेवाओं और अन्य एजेंसियों के प्रयासों की शनिवार को प्रशंसा की।
भारी बारिश के बाद रेल पटरियों पर पानी भरने के कारण यह ट्रेन 17 घंटे तक फंसी रही। मुंबई से 72 किलोमीटर दूर बदलापुर में कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्री फंस गये थे।

शाह ने ट्वीट किया कि एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने सभी यात्रियों को बचा लिया है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार पूरे अभियान पर करीबी नजर रख रही है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी 1,050 यात्रियों को बचा लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



