पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी आज गाड़ी संख्या 63283 बरौनी-पटना मेमू ट्रेन से हाजीपुर से पटना तक औचक यात्रा की। यात्रा के दौरान महाप्रबंधक यात्रियों की समस्याओं से अवगत हुए। महाप्रबंधक के इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देष्य रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे यात्री सुविधाओं का जायजा लेना तथा इस संबंध में यात्रियों से फीडबैक लेना था।
ट्रैन से यात्रा के दौरान ही महाप्रबंधक ने हाजीपुर स्टेशन के निकट छोटे जलाशयों, सोनपुर यार्ड तथा सोनपुर-पाटलीपुत्र दोहरीकरण कार्य का भी जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोनपुर-पाटलीपुत्र रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि पटना से उत्तर बिहार के लिए और ज्यादा ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोनपुर यार्ड का ड्रोन मैपिंग करवाया जाए ताकि सोनपुर यार्ड का आधुनिकरण करते हुए उसका बेहतर उपयोग किया जा सके। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने हाजीपुर स्टेशन के निकट निचली अनुपयोगी भूमि पर छोटेे जलाशय को विकासित करने का भी निर्देश दिये।


Download Android App
Download iOS App



