राज्यपाल लाल जी टंडन ने ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर गांधी मैदान, पटना के पूर्वी उत्तरी छोर पर निर्मित ‘शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल’ पर माल्यार्पण कर कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने भी अमर शहीदों को अपनी श्रद्धा निवेदित की। इस अवसर पर शहीदों को सलामी भी दी गई।
महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों को बचाने के लिए गृह मंत्री ने राहत टीमों की प्रशंसा की
इस अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में जन-प्रतिनिधिगण, सैन्य- पदाधिकारीगण, सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों आदि ने भी शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देशभक्तिपूर्ण गीतों के गायन प्रस्तुत किये गये।


Download Android App
Download iOS App



