कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षों में पेड़ काटे जाने के प्रश्न पर पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो की ओर से लोकसभा में दिए एक लिखित उत्तर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने एक करोड़ से अधिक वृक्ष कटवा कर देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “पेड़ जीवन है। पेड़ ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं। पेड़ पर्यावरण के रक्षक हैं। परंतु मोदी सरकार ने 5 साल में 1,09,75,844 पेड़ कटवा डाले।” उन्होंने सवाल किया, “क्या मोदी सरकार भविष्य से खिलवाड़ कर रही है?”

गौरतलब है कि शुक्रवार को लोकसभा में कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर में सुप्रियो ने कहा था कि विकास कार्यों के लिए एक पेड़ काटे जाने की स्थिति में उसके बदले कई पौधे लगाए जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



