राष्ट्रपति कोविंद ने पत्नी सविता के साथ की भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना

Summary :

वैदिक विद्वानों की ओर से ‘वेद आशिर्वाचनम’ को प्रस्तुत करने के बाद रंगनायकुला मंडपम में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को भगवान के चित्र के साथ तीर्थ प्रसादम भेंट की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ यहां रविवार को भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति कोविंद के साथ आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन और उनकी पत्नी विमला नरसिम्हन ने भी मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। 
वैदिक विद्वानों की ओर से ‘वेद आशिर्वाचनम’ को प्रस्तुत करने के बाद रंगनायकुला मंडपम में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को भगवान के चित्र के साथ तीर्थ प्रसादम भेंट की। इससे पहले मंदिर की परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद और राज्यपाल नरसिम्हन ने यहां स्थित पुष्करणी से सटे भगवान वराहस्वामी के भी दर्शन किए।

Desk Team