हिटमैन रोहित शर्मा (140) के जबरदस्त शतक और कप्तान विराट कोहली (77) तथा ओपनर लोकेश राहुल (57) के शानदार अर्धशतकों और गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन से भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आईसीसी विश्वकप के वर्षा बाधित मुकाबले में रविवार को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 89 रन से रौंद दिया।
इन सबके बीच बीजेपी अध्यक्ष और मोदी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अंदाज में भारतीय टीम को बधाई दीं।
अमित शाह ने ट्वीट करके कहा – टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक और नतीजा वही। इस शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई। हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है और इस प्रभावशाली जीत का जश्न मना रहा है।

महबूबा मुफ्ती ने टीम इंडिया को बधाई दी ।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा – भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन और देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई। पाकिस्तान हार गया लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से अपने आत्मघाती हास्य के साथ ट्विटर को और अधिक मनोरंजक बना दिया।

सुषमा स्वराज ने शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को बहुत बहुत बधाई दी।
सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा –

सचिन ने जीत के लिए भारतीय टीम को ट्वीट करके बधाई दी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय टीम को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा – विश्व कप में पाकिस्तान पर अपनी जीत के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। ठीक चौतरफा प्रदर्शन। कीप आईटी उप!

राजनाथ सिंह ने जीत के लिए भारतीय टीम को ट्वीट करके बधाई दी।

शिवराज सिंह ने ट्वीट करके भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा – वाह! क्या खेला @ImRo45 ने आज! @imVkohli भी पीछे नहीं रहे! और गेंदबाज़ों ने तो जीत में चार चांद लगा दिए! TeamIndia को इस जीत की घनघोर बधाई! ये तो एक पड़ाव था, लक्ष्य को पाना अभी बाकी है! लय यूँही बरकरार रहे, भारतवासियों की दुआएँ आपके साथ हैं!



Download Android App
Download iOS App



