त्रिपुरा के धलाई जिले के गंगचारा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और उसके सहयोगी दल इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के कार्यकताओं के बीच रविवार को हुयी झड़प में पांच लोग घायल हो गये। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुदूर रायसियाबारी क्षेत्र में विजयी जुलूस निकाला और अपराह्न करीब ढाई बजे वे आईपीएफटी द्वारा संचालित मोटर सिंडिकेट कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पटाखें तोड़कर जश्न मनाये।
हाल में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखने वाले आईपीएफटी के कार्यकर्ताओं को यह जश्न रास नहीं आया। उन्होंने इसे अप्रत्यक्ष रुप से अपनी पार्टी की भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से खिल्ली उड़ना माना।
दोनों पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न होने के बाद झड़प शुरू हो गयी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता किशोर चकमा, प्रतिमोय चकमा और एस जमातिया तथा आईपीएफटी के कार्यकर्ता तेजेन्द, त्रिपुरा और विश्वजीत त्रिपुरा घायल हो गये।
दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़।
लोकसभा चुनाव के बाद से ही दोनों दलों के बीच संघर्ष होता रहा है और इसे देखते हुए ग्रामिणों ने रायसियाबरी- गंडचारा मार्ग को लकड़ और अन्य अवरोधकों से बंद कर दिया है। मौके पर व्याप्त तनाव के कारण पुलिस की एक बड़ टुकड़ तैनात गयी है।
राजस्व मंत्री एवं आईपीएफटी के सुप्रीमो नागेन्द्र चन्द्र देबबर्मा सुबह गंडचारा पहुंच कर दोनों दलों से शांति बनाएं रखने की अपील की थी लेकिन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी रही।


Download Android App
Download iOS App



