नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को वायु प्रदूषण को आधुनिक जीवन शैली का अभिशाप बताते हुये देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की है। नायडू ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने संदेश में कहा, ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आग्रह करता हूं कि पर्यावरण का संरक्षण करें, उसे प्रदूषण से बचाएं।
वन विभाग के सहयोग से स्कूली बच्चे सीखेंगे बीज रोपण और पौधों की देखरेख करना : जावड़ेकर
वायु प्रदूषण हमारी आधुनिक जीवनशैली का अभिशाप है।’’ उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रकृति स्वयंभू है, सनातन है, शाश्वत है, मनुष्य स्वयं इस विहंगम प्रकृति का अंग है। प्रकृति सम्मत विकास ही मानव संस्कृति है। पर्यावरण और प्रकृति के ह्रास से सामाजिक विकृतियां जन्म लेती हैं।’’ उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘वायु प्रदूषण को परास्त करना’ है।


Download Android App
Download iOS App



