सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन पहुंचे। सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद जनरल नरवणे पहली बार यहां पहुंचे। सियाचिन पहुंचकर उन्होंने युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही जवानों से मिलकर सुरक्षा मसलों पर जानकारी ली। इस दौरान सेना अध्यक्ष ने जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां आने का मेरा इरादा काफी पहले से था, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम बहुत अच्छा नहीं था, इस कारण नहीं पहुंच सका।
नरवणे ने कहा कि मुझे खुशी है कि सेना प्रमुख के रूप में यह मेरी पहली यात्रा है। सेना अध्यक्ष ने कहा कि हम जानते हैं कि यहां हर इंसान बहुत कठिन स्थिति, दुर्गम इलाके और बर्फीले मौसम की चपेट में है।
हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सैनिकों के प्रयास उन्हें हर संभव मदद दी जा सके। फिर चाहें वह खाद्य सामग्री हो या कपड़े।


Download Android App
Download iOS App



