कारगिल विजय दिवस से एक दिन पहले पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने गुरुवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि 1999 का करगिल युद्ध पाकिस्तान का बड़ा दुस्साहस था। मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी सेना भविष्य में कभी ऐसी नादानी नहीं करेगी। वे हमारी ताकत जान चुके हैं। अब हमारे पास पहले से ज्यादा बेहतर सर्विलांस डिवाइस हैं। जिनसे कहीं भी घुसपैठ का पता लगाया जा सकता है। 26 जुलाई को करगिल जंग के 20 साल पूरे हो रहे हैं।
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि पुलवामा में जो हुआ उसका पुख्ता सबूत उनके पास है। पुलवामा में क्या हुआ इसके काफी सबूत हमारी इंटेलीजेंस एजेंसियों ने हमें दिया है।
उन्होंने कहा कि हम सच्चाई से वाकिफ हैं। इसलिए हम किसी भी बयान के बहकावे में नहीं आएंगे। हमारे जवान ऊंचाई पर चौकन्ने हैं। दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना भी तैनात है। हमने हमेशा उन्हें बैकफुट पर रखा है और आगे भी रखेंगे। अब पाकिस्तान कभी करगिल जैसी गलती कहीं नहीं करेगा।
वही, सेना प्रमुख ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने फिर कभी भी भारत में घुसपैठ करने की हिमाकत की तो शव वापस लेने के लिए तैयार रहे।
सीमा पर हमारे सैनिकों की सतर्कता के कारण घुसपैठ में भारी कमी आई है। पाकिस्तान जानता है कि अगर वह घुसपैठ करेगा, तो उसे अपने लोगों के शव ले जाने के लिए तैयार रहना होगा।


Download Android App
Download iOS App



