भारत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व ने स्पष्ट तौर पर स्वीकार किया है कि द्वारा कश्मीर में सक्रिय रहने वाले 30,000 से 40,000 आतंकी पाकिस्तान में पले हैं और अब इस्लामाबाद द्वारा विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने का समय है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को न्यूयार्क में कहा कि अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों या कश्मीर में प्रशिक्षण लेकर लड़ने वाले 30,000-40,000 आतंकी उनके देश में रहे हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत ने आतंकी शिविरों के बारे में ब्योरा इस्लामाबाद के साथ साझा किया है।
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के नेतृत्व द्वारा यह स्पष्ट स्वीकारोक्ति है। पाकिस्तान और पाकिस्तानी नेतृत्व ने पहली बार आतंकियों की मौजूदगी और आतंकियों के लिए प्रशिक्षण शिविर की बात नहीं स्वीकारी है।’
उन्होंने कहा कि यह तथ्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की भी सार्वजननिक जानकारी में है।


Download Android App
Download iOS App



