झारखंड के पलामू से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में अदालत के कई बार नोटिस भेजने के बावजूद उसके सम्मुख हाजिर होने में विफल रहने पर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में चौदह दिन के लिए जेल भेज दिये गये।
पलामू के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार चौधरी ने 2007 के इस मामले में बार बार नोटिस भेजने के बावजूद अदालत में पेश न होने पर 2009 के झामुमो के लोकसभा सांसद बैठा की जमानत रद्द कर दी थी।
बैठा के अदालत में समर्पण करने पर उन्हें चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बैठा ने पलामू से लोकसभा का उपचुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा था और उस समय उन पर चुनाव संबंधी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



