स्वस्थ जीवन के लिए मादक पदार्थों से रहें दूर : ममता बनर्जी

Summary :

दुनिया भर के विभिन्न संगठन और समुदाय तथा अन्य लोग इस दिन का समर्थन करते हैं। इस वर्ष इसका विषय है ‘स्वास्थ्य के लिए न्याय।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वस्थ समाज के लिए मादक पदार्थों की लत तथा इसके अवैध व्यापार से दूर रहें। ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘‘ आज अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस है, हमें स्वस्थ जीवन और स्वस्थ समाज के लिए मादक पदार्थों की लत और इसके अवैध व्यापार से दूर रहना चाहिए।’’ 
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष 26 जून को मादक पदार्थों से उत्पन्न समस्याओं, इसके अवैध व्यापार के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये ‘अंतरराष्ट्रीय नशा तथा मादक पदार्थ निषेध दिवस’ के रूप में मनाता है। दुनिया भर के विभिन्न संगठन और समुदाय तथा अन्य लोग इस दिन का समर्थन करते हैं। इस वर्ष इसका विषय है ‘स्वास्थ्य के लिए न्याय।

न्याय के लिये स्वास्थ्य’ के जरिये इस बात पर जोर दिया गया है कि मादक पदार्थो की समस्याओं के समाधान के लिए न्याय और स्वास्थ्य ‘एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’ कोलकाता पुलिस पदार्थो के प्रति जागरुक करने के लिये अनुठी पहल करते हुए ‘नशे को ना कहे’ थीम के जुड़ बढ़िया फोटो मुहैया कराने वाले नागरिकों का अभिनंदन करने निर्णय लिया है।

Desk Team