TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां ने संसद में उठाया पहला मुद्दा

Summary :

दोनों टीएमसी सांसदों ने मंगलवार को शपथ ली। इन दोनों ने अन्य सांसदों के शपथ लेने के एक हफ्ते से ज्यादा समय बाद शपथ ली।

अभिनेत्री से सांसद बनीं तृणमूल कांग्रेस की मिमी चक्रवर्ती व नुसरत जहां रूही ने बुधवार को संसद में अपना पहला मुद्दा उठाया। मिमी चक्रवर्ती ने यातायात जाम से निपटने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र जादवपुर में एक फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की, जबकि नुसरत ने पश्चिम बंगाल में अपने क्षेत्र बशीरहाट में एक केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। 
दोनों टीएमसी सांसदों ने मंगलवार को शपथ ली। इन दोनों ने अन्य सांसदों के शपथ लेने के एक हफ्ते से ज्यादा समय बाद शपथ ली। नुसरत ने 15 जून को तुर्की में शादी रचाई। मिमी भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए तुर्की में थीं। इस वजह से दोनों सांसदों के शपथ ग्रहण में देरी हुई। 
दोनों स्टार मंगलवार को कार्यवाही के दौरान साथ बैठी रहीं और बाहर निकलने पर उन्हें मीडिया ने घेर लिया। शून्यकाल के दौरान बुधवार को मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर में एक क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के निर्माण की तत्काल जरूरत के मुद्दे को उठाया व नुसरत ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग की। 

Desk Team