मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में एक किसान के साथ मारपीट के मामले में संबंधित होमगार्ड जवान को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सोमवार को आष्टा में सार्वजनिक तौर पर एक किसान के साथ मारपीट की घटना जिला पुलिस प्रशासन के सामने आयी। इस मामले में उसी दिन होमगार्ड सैनिक राजेंद्र सोलंकी को निलंबित कर दिया गया।
किसान के साथ मारपीट का वीडियो आज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
सूत्रों ने कहा कि इस मामले की विस्तार से जांच के लिए आष्टा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) से कहा गया है। बताया गया है कि रास्ते में वाहन खड़ करने को लेकर इस घटना के घटित होने की जानकारी सामने आयी है।


Download Android App
Download iOS App



