झारखंड में दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि रविवार तड़के एसएसबी के जवाब जंगलों में खोज अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच नक्सलियों को गोली लगी। वे सभी जंगलों में भाग गए। रमेश ने बताया कि मुठभेड़ में एसएसबी जवान नीरज छेत्री शहीद हो गए जबकि राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार जख्मी हो गए।
अधिकारी ने बताया कि राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है। वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



