देश में अब 10 किलो वाले सिलेंडर को लाने की तैयारी चल रही है। इन्हें घरों तक पहुंचाना आसान होगा। इन सिलेंडरों का ज्यादा फायदा उन्हें होगा जो घर से दूर शहर में किराए के मकान में रहते हैं। सरकारी तेल कंपनियां रसोई गैस के इस्तेमाल को सुविधाजनक बनाने के लिए ये बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो ये बाजार में बिकने लगेगा। यह सिलेंडर पारंपरिक सिलेंडरों से बिल्कुल अलग है। आइए जानते हैं, इसके बारे में विस्तार से…
क्या है 10 किलो वाला सिलेंडर?
यह नया कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में पूरी तरह से अलग और आधुनिक है। इसे फाइबरग्लास और प्लास्टिक के मिश्रण से तैयार किया जाता है, जिसे ‘कंपोजिट सामग्री’ कहते हैं। यह देखने में काफी अट्रैक्टिव और स्टाइलिश होता है। इसके अलावा, यह सिलेंडर 14.2 किलोग्राम वाले सामान्य लोहे के सिलेंडरों के मुकाबले वजन में बहुत हल्का होता है, जिससे इसे उठाने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना में काफी आसानी होगी।
किसको होगा इसका फायदा?
इस समय बाजार में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलो, 5 किलो और 2 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर हैं। जिन लोगों के पास 19 किलो का बड़ा सिलेंडर रखने की जगह नहीं होती या उसे उठाने में परेशानी होती है, उनके लिए 10 किलो वाला सिलेंडर अच्छा विकल्प है। इसका फायदा स्टॉल चलाने वाले, छात्रों, किराएदारों, दूसरे शहरों से आए मजदूरों और छोटे कारोबारियों को होगा। इसलिए लोगों की जरूरतों को देखते हुए तेल कंपनियां अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर को लॉन्च करने पर विचार कर रही है।
क्या होगी इसकी कीमत?
अब आप लोग सोच रहे होंगे कि 10 किलो वाले सिलेंडर की कीमत क्या होगी? तो आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रूपये है, जबकि 9 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,930 रूपये है। वहीं 5 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 808.50 रुपये में बिकता है। हालांकि 10 किलो सिलेंडर की कीमत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा है कि इसकी कीमत 19 और 5 किलो वाले सिलेंडर के बीच हो सकती है। इस सिलेंडर को मंजूरी मिलने के बाद ही इसके सटीक कीमत को घोषणा होगी।






















