देश में कोरोना के 15158 नए मामलों की पुष्टि, महामारी से 175 मरीजों की मौत

Summary :

देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,42,841 हो गए, वहीं संक्रमण से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,01,79,715 हो गई।

देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,42,841 हो गए, वहीं संक्रमण से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,01,79,715 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 175 और संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,52,093 हो गई है।
इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,01,79,715 हो गई है तथा ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.56 फीसदी हो गई है। देश में कोरोना वायरस से मृतक दर 1.44 फीसदी है। शनिवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम बनी रही। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,11,033 है जो संक्रमण के कुल मामलों का दो फीसदी है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 15 जनवरी तक कुल 18,57,65,491 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,03,090 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

TOP 5 NEWS 16 JANUARY : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें 

Desk Team