राजस्थान विधानसभा का 2 दिवसीय सत्र बुधवार से होगा शुरू, नए विधायक लेंगे शपथ

Summary :

राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार (20 दिसंबर) से शुरू होगा जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र बुलाने की स्वीकृति प्रदान की है। दो दिवसीय सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा और 21 दिसंबर तक चलेगा। HIGHLIGHTS  नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष का होगा चुनाव भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष! मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कालीचरण सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ…

Rajasthan Assembly Session

राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार (20 दिसंबर) से शुरू होगा जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र बुलाने की स्वीकृति प्रदान की है। दो दिवसीय सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा और 21 दिसंबर तक चलेगा।

HIGHLIGHTS 

  • नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  • राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष का होगा चुनाव
  • भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष!

मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कालीचरण सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ दिलाई जाएगी और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीटें जीतीं

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। भाजपा ने 115 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिलीं। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा। भाजपा की ओर से वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है।

राजस्थान में भाजपा का एक CM-दो डिप्टी CM वाला फॉर्मूला

भाजपा ने चुनावी नतीजों के एक सप्ताह बाद भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुना। भाजपा ने मुख्यमंत्री के अलावा 2 डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला भी राजस्थान में लागू किया। इस फॉर्मूले के तहत पार्टी ने दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया। इन तीनों ने 15 दिसंबर को मंत्रिपद की शपथ ग्रहण की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team