पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा है कि सीआईआई की विभिन्न पहलों के जरिए पिछले दो वर्षों’ में उत्तरी बंगाल में 2,345 करोड़ रूपए का निवेश हुआ है। मित्रा पांचवें नार्थ बंगाल कान्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कल उद्योग सदस्यों को अपने वीडियो संबोधन में कहा कि कानन्लेव में राज्य सरकार को 888 करोड़ रूपए के नए निवेश के लिए रूचि जाहिर की गयी है।
मित्रा ने जोर दिया कि क्षेत्र में निवेशकों के लिए काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों को आश्वासन दिया कि उत्तर बंगाल में निवेश को आकर्षित करने के लिए हर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ई-कराधान में देश में पहले नंबर पर है। पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम और प्रदेश सरकार के सहयोग से सीआईआई ने पांचवें नार्थ बंगाल कान्क्लेव का आयोजन किया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



