लुधियाना : पंजाब में टार्गेट किलिंग के तहत हिंदू व अन्य संगठनों के नेताओं को निशाने बनाने के केसों में राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए यूके सिटीजन जगतार सिंह जौहल को पुलिस ने हिंदू तखत के जिला प्रचारक अमित शर्मा के केस में भी नामजद कर लिया है तथा उसे आज ड्यूटी मैजिस्ट्रेट इंदू बाला की अदालत में पेश किया गया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला अटार्नी रविंदर अबरौल व सरकारी वकील राजबीर सिंह चाहल ने बताया कि आज जौहल को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसका पुलिस रिमांड मांगते हुए कहा गया कि जौहल से इस बात का पता लगाना है कि इस साजिश में उसके साथ कौन कौन से लोग शामिल थे तथा वह किस किस कंट्री में जाकर कौन कौन से लोगों के साथ मिलकर साजिश करता रहा है।
इसके अलावा उसके पंजाब में कहां कहां हत्याकांड से संबंधित सूत्र जुडे हुए है। इस पर माननीय अदालत द्वारा जौहल को 5 दिन के पुलिस रिमांंड पर भेज दिया गया। इसके अलावा जौहल को आरएसएस शाखा केस में भी अदालत में पेश किया गया। जहां उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। इन्हीं हत्याकांडों में गिरफतार अन्य आरोपी तलजीत सिंह जिममी को भी अदालत में पेश किया गया। जहां उसका एक दिन और पुलिस रिमांड लिया गया। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



