केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान देश में विभिन्न मौसमी घटनाओं के कारण 2405 लोगों की मौत हो गयी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रेवती रमन सिंह के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान, अचानक आयी बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने जैसी घटनाओं के कारण वित्त वर्ष 2018-19 में देश में 2405 लोगों की मौत हो गयी।
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस जिस भ्रम और भटकाव में घिरी है उसे देखकर चिंतित हूं : कर्ण सिंह
सु्प्रियो ने कहा कि भारत में 1980-2010 की अवधि के दौरान 431 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं हुयीं जिनके फलस्वरूप मानव जीवन, संपत्ति और संसाधनों की हानि हुयी। उन्होंने हालांकि कहा कि जलवायु परिवर्तन से इसका प्रत्यक्ष संबंध होने का कोई संकेत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



