तिंदवारी थानाक्षेत्र में तैनात तलाकशुदा शिक्षिका (अनुदेशक) ने एक शिक्षक पर कथित रूप से शादी करने का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है । तिंदवारी थाने के तहत बेंदा चौकी इंचार्ज राधा मोहन द्विवेदी ने सोमवार को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि एक गांव के विद्यालय में शिक्षिका (अनुदेशक) पद पर तैनात 28 साल की तलाकशुदा महिला ने आरोप लगाया कि हमीरपुर जिले के राजेन्द्र सोनकर (25) का उसके गांव आना-जाना था ।
द्विवेदी ने शिक्षिका के हवाले से बताया कि उसकी सोनकर से दोस्ती हो गयी और उसने शादी करने का झांसा देकर उससे कई बार बलात्कार किया । जब सोनकर की नियुक्ति शिक्षक पद पर हो गयी तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी ।
शिक्षिका ने अपने संबंधों के समर्थन में सोनकर से फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ फोटो पुलिस को दिए हैं । इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच करवायी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हमीरपुर गयी है ।


Download Android App
Download iOS App



