उत्तर प्रदेश मे अाज सुबह जबरदस्त कोहरे और ठंड के बीच हुये अलग- अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दे कि जिसमें हमीरपुर में सुबह सड़क हादमें में सपा नेता के भाई समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बता दे कि , हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास की है। जब समाजवादी पार्टी के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नहीम खान का भाई अपनी स्कार्पियो में अपने दो साथियों के साथ मौदहा व इंगोहटा जा रहे थे. घटना में मरने वाले तीनों युवकों की पहचान सलीम खान,अजहरुद्दीन और समीर खान के रूप में हुई. जो आपस में रिश्तेदार हैं।
वहीं , कानपुर में सुबह नरेन्द्र मोहन सेतु पर एक सड़क हादसे में कार चला रहे छात्र, एक खिलाड़ी तथा एक अन्य की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर स्वरूप नगर पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। इसी तरह अाजमगढ़ में ट्रक पलटने से पिता की मौत हो गयी जबकि पुत्र घायल हो गया। जबकि बुलंदशहर में ट्रक की टक्कर से सिपाही की मौत हो गयी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



