Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Manipur में 4 लोग हुए अगवा, सैनिक के परिवार के सदस्य भी शामिल

Summary :

पिछले कई महीनों से मणिपुर हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।इसी बीच अब मैतेई उग्रवादियों ने 4 लोगों को अगवा कर लिया जिसमें सैनिक के परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं।ये घटना मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले में घटी। इसके बाद हिंसा एक बार फिर फैल गई। आपको बता दें जैसे ही अपहरण की खबर फैली, हथियारों से लैस कुकी आतंकवादियों ने इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों के साथ कांगचुप इलाके में लोगों के समूह पर गोलीबारी कर दी जिसमें दो पुलिसकर्मियों और एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इससे…

पिछले कई महीनों से मणिपुर हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।इसी बीच अब मैतेई उग्रवादियों ने 4 लोगों को अगवा कर लिया जिसमें सैनिक के परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं।ये घटना मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले में घटी। इसके बाद हिंसा एक बार फिर फैल गई।


आपको बता दें जैसे ही अपहरण की खबर फैली, हथियारों से लैस कुकी आतंकवादियों ने इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों के साथ कांगचुप इलाके में लोगों के समूह पर गोलीबारी कर दी जिसमें दो पुलिसकर्मियों और एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले उग्रवादियों ने जिन 4 लोगों का अपहरण किया उसमें एक 65 साल का बुजुर्ग भी शामिल था। हालांकि, इस बुजुर्ग को इन उग्रवादियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया लेकिन बाकी 4 लोगों का पता नहीं चल सका। इन 4 लोगों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
5 नवंबर को दो किशोरों के लापता होने की खबर मिली
इसके अलावा, मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले से 5 नवंबर को दो किशोरों के लापता होने के मामले में मंगलवार को उग्रवादी संगठन कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (यू) से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, दो केआरए (यू) कैडरों की पहचान लुनखोसी चोंगेई और सतगौगिन हैंगसिंग के रूप में की गई और उन्हें अपहरण के कथित मामले में गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।वहीं, लापता किशोरों को लेकर पुलिस को ये भी संदेह है कि आतंकवादी संगठन ने दोनों लड़कों की हत्या कर दी होगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner