50 हजार का इनामी पप्पू चौधरी 8 अपराधी समेत हुआ गिरफ्तार

Summary :

NULL

समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप टेन इनामी कुख्यात पप्पू चौधरी सहित कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।

एसटीएफ को सूचना मिली कि पप्पू चौधरी पटना एयरपोर्ट के पास देखा गया है। उसके पास एके-47 राइफल है। एसटीएफ ने समस्तीपुर पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर दी। दोपहर करीब 12 बजे पप्पू अपने एक साथी के साथ पटना एयरपोर्ट से…

एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में एके-47 नहीं मिली। एसटीएफ ने पूछताछ के बाद उसे समस्तीपुर पुलिस के सौंप दिया। समस्तीपुर पुलिस पप्पू को अपने साथ गोपनीय स्थान पर ले गयी। एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस के अधिकारी इस गिरफ्तारी की पुष्टि करने से बचते रहे। पुलिस सूत्रों ने यह दावा भी किया कि 50 हजार के इनामी को एक अन्य साथी के साथ पटना जंक्शन पर ट्रेन से गिरफ्तार किया गया है। वह चंडीगढ़ से आ रहा था। एसटीएफ अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है।

पटना.  नवंबर, 2017 में एसटीएफ ने समस्तीपुर पुलिस की मदद से  मोड़वा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पप्पू चौधरी गिराेह के छह अपराधियों को पकड़ा था। इनके पास से स्वचालित कार्बाइन, एके- 47 राइफल और कई अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए थे। कई जघन्य हत्याकांडों   को दिया है अंजाम।
पटना : पप्पू चौधरी ने भाजपा नेता पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र झा उर्फ फन्नू झा  और उसके पुत्र की हत्या  की थी।इसके अलावा समस्तीपुर, बेगूसराय और पटना  में कई चर्चित हत्याकांड में भी उसका हाथ रहा है। लूट और रंगदारी के  दर्जनों मामले  राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team