राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के साथ भाजपा अध्यक्ष ने क्यूबा का किया दौरा

Summary :

NULL

पटना : भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सदस्यों जिनमें बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय शामिल है, क्यूबा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रपति श्री कोविंद सहित सभी नेतागण सैंटियागो डी. क्यूबा में फिदेल कास्त्रो रूज स्मारक पर गये।

राष्ट्रपति ने क्यूबा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रपति ने बायोटेकनॉलोजी सेंटर का भी दौरा किया तत्पश्चात भारतीय राष्ट्रपति को रेवुलेशन पैलेस मे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान नित्यानंद राय सहित सभी प्रतिनिमंडल सदस्य मौजूद थे जो इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बने। राष्ट्रपति ने क्यूबा के राष्ट्रपति के साथ विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की।

दोनों देशों के बीच जैव प्रौद्योगिकी और दवा की पारंपरिक प्रणाली और औषधीय पौधों जैसे क्षेत्रों में कई समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा क्यूबा ने भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के दावे का भी समर्थन किया। इस दौरान भी नित्यानंद राय भारत-क्यूबा के बीच द्विपक्षीय वार्ता और समझौते के साक्षी बने।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team