बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री बनना चाहती हैं। हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव में दूसरी बार मथुरा सीट से जीत हासिल की है। हेमा मालिनी ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। हेमा ने कहा, “मोदीजी ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने अपने काम से पूरे देश को प्रभावित किया है। मैंने भी चुनाव जीता है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपनी संसदीय क्षेत्र में बहुत काम किया है। इस वजह से तो मैं आज यहां पर हूं।”

हेमा मालिनी ने कहा,”मुझे जीत का तो पूरा विश्वास था, लेकिन जनता इतनी बड़ी जीत दिलाएगी इसको लेकर संशय था। गठबंधन को लेकर सभी बोल रहे थे कि इस बार मुश्किल होगा, तो मुझे डर लग रहा था। लेकिन खुशी है कि लोगों ने मुझे दोबारा सांसद चुना। मुझपर विश्वास जताया तो मेरी भी उनके प्रति जिम्मेदारी बनती है।”
हेमा मालिनी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पीएम के मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। इसके जवाब में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “यदि ऑफर आया तो। भगवान यदि चाहेंगे तो जरूर मंत्री बनेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



