LIVE दिल्ली चुनाव 2019 : दिल्ली की सातों सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

LIVE दिल्ली चुनाव 2019 : दिल्ली की सातों सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा

दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है दिल्ली के लोकसभ चुनाव क्षेत्र बड़ी संख्या जवान तैनात किये गए है पूर्वी दिल्ली 800 उत्तर-पूर्वी 800 पश्चिमी दिल्ली 1500 दक्षिणी दिल्ली 1500 उत्तरी-पश्चिमी 1100 नई दिल्ली 900 चांदनी चौक 800 जवान तैनात है।

करीब एक महीने से ज्याद चले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे का दिन है। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के देशभर की निगाहें टिकी हुए है ।
LIVE UPDATE : –


– दिल्ली की सातों सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा
– पश्चिमी दिल्ली में वर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा ने कुल आठ लाख 61 हजार 146 मत प्राप्त किये जो आप और कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिले कुल मतों से भी 3.23 लाख से भी ज्यादा है
– उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस को आप और कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिले कुल मतों से भी 3.16 लाख अधिक मत मिले।
– दक्षिण दिल्ली में मौजूदा सांसद रमेश विधूड़ ने आप के राघव चड्ढा पर 164690 वोटों की बढ़त बना ली है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेंद सिंह तीसरे स्थान पर हैं। 
– नयी दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन पर 156113 वोटों की लीड बना ली है। 
– चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल पर 85239 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से दो लाख 84 हजार 98 मतों की भारी बढ़त बनाये हुए हैं। 
– उत्तरपूर्वी दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी ने तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को तीन लाख 66 हजार 102 मतों से हराया।

– क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के अरविंद सिंह लवली को 3.91 लाख वोटों के अंतर से हराया। 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक के रुझानों के मुताबिक सभी सात सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यहां तक कि तीन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 2.5 लाख से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस के उम्मीदवार पांच सीटों पर और आप प्रत्याशी दो सीटों पर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 
– विभिन्न मतगणना केंद्रों पर भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वे जमकर आतिशबाजी और नारेबाजी कर रहे हैं। 
– पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महाबल मिश्रा से 3,03,317 मत से आगे चल रहे हैं। 
 – उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के हंसराज हंस आप के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुगन सिंह से 3,02,595 मत से आगे हैं। 
– दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित पर 2,79,443 मत से बढ़त बनाए हुए हैं। 
– पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंदर सिंह लवली से 2,05,639 मत से आगे हैं। इस सीट पर आप उम्मीदवार आतिशी तीसरे स्थान पर हैं।
 
– दक्षिणी दिल्ली सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी अपने निकटतम उम्मीदवार, आप प्रत्याशी राघव चड्ढा से 1,79,105 मत से आगे चल रहे हैं। 
– नयी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय माकन से 1,71,151 मत से आगे चल रही हैं। 
– दिल्ली की चांदनी चौक ही एकमात्र ऐसी सीट हैं, जहां भाजपा उम्मीदवार की बढ़त एक लाख से कम वोट की है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन कांग्रेस के जे पी अग्रवाल से 96,692 मत से आगे चल रहे हैं। 
– दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा है, ”सभी सात मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती सुचारू रूप से चल रही है। अब तक हमें किसी भी मतगणना केंद्र से किसी भी तरह के व्यवधान की कोई शिकायत या सूचना नहीं मिली है। शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।” 

 

– भाजपा को 300 सीटों पर बढत – निर्वाचन आयोग

– बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी चल रहे हैं काफी आगे
– चुनाव आयोग की ऑनलाइन सेवाओं में आयीं शुरुआती दिक्कतें 
– शुरुआती रुझानों में पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद प्रवेश वर्मा 3,319 वोटों से आगे चल रहे हैं : अधिकारी 
– अबकी बार, 300 पार – मनोज तिवारी
–  चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन 12561, पूर्वी दिल्ली से गौतम गम्भीर 2528
– नयी दिल्ली से मीनाक्षी लेखी 7409 वोटों से आगे
– राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों में से तीन के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। 
– अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के बलबीर सिंह जाखड़ से करीब 20,000 मत से आगे चल रहे हैं।
– दक्षिणी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के संसदीय सीटों से भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
– दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद रमेश बिधुड़ी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के राघव चड्ढा से करीब 16,000 मत से आगे चल रहे हैं। 
– उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के हंसराज हंस आम आदमी पार्टी के गगन सिंह से 22,000 से अधिक मत से आगे चल रहे हैं। 
– दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी चल रही है आगे
– दिल्ली में 2 सीटों पर बीजेपी आगे। नई दिल्ली सीट से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी आगे ।
– दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू हुई। 
कौन से मतगणना स्थल पर कितने जवान तैनात
दिल्ली के लोकसभ चुनाव क्षेत्र बड़ी संख्या जवान तैनात किये गए है पूर्वी दिल्ली 800 उत्तर-पूर्वी 800 पश्चिमी दिल्ली 1500 दक्षिणी दिल्ली 1500 उत्तरी-पश्चिमी 1100 नई दिल्ली 900 चांदनी चौक 800 जवान तैनात है ।
जानिए ! किस लोकसभा क्षेत्र की कहां होगी मतगणना  
1. पूर्वी दिल्ली : राष्ट्रमंडल खेल गांव, अक्षरधाम मंदिर और मेट्रो स्टेशन के पास।
2. उत्तर पूर्वी : आइआइटी नंदनगरी।
3. नई दिल्ली : एनपी बंगाली कन्या विद्यालय, गोल मार्केट।
4. पश्चिमी दिल्ली : इंटीग्रेटेड इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सेक्टर नौ।
5. दक्षिणी दिल्ली : जीजीबाई महिला आइटीआइ, अगस्त क्रांति मार्ग, सीरीफोर्ट।
6. चांदनी चौक : सर्वोदय कन्या विद्यालय, भारत नगर।
7. उत्तर पश्चिमी : दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, शाहबाद दौलतपुर।
दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था और इनकी गणना चल रही है। चुनाव के नतीजों से 164 उम्मीदवारों की किस्मत फैसला होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।