डिस्चार्ज हुए A. R. Rahman, डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में थे भर्ती

Summary :

एआर रहमान को मिला अस्पताल से छुट्टी, अब हैं स्वस्थ

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। रहमान को रविवार सुबह डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां नियमित जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

अपोलो अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया, ” एआर रहमान आज सुबह डिहाइड्रेशन के बाद ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल आए। नियमित जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।” उनके बेटे एआर अमीन ने भी हेल्थ अपडेट देते हुए प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। अमीन ने बताया कि उनके पिता अब ठीक हैं।

Maharashtra में किसी की भी कब्र को क्षति पहुंचाना ठीक नहीं: BSP सुप्रीमो मायावती

इससे पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स हैंडल पर एआर रहमान के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। स्टालिन ने प्रशंसकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह ठीक हैं। एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर स्टालिन ने रहमान के ‘ठीक’ होने की पुष्टि करते हुए लिखा, “जैसे ही मैंने यह खबर सुनी कि एआर रहमान की तबियत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैंने डॉक्टर्स से संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली! डॉक्टर्स ने कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आ जाएंगे!”

58 वर्षीय रहमान की तबीयत बिगड़ने के बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में रविवार की सुबह भर्ती कराया गया। उन्हें सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर भर्ती कराया गया। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी।

डॉक्टर्स ने उनकी ईसीजी समेत कई जांच की। उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चला और एंजियोग्राफी भी कराई गई।

एआर रहमान पिछले कुछ महीनों से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। नवंबर 2024 में उनकी पत्नी सायरा बानो की वकील ने ऐलान किया था कि रहमान और सायरा 29 साल बाद तलाक ले रहे हैं। इसको लेकर संगीतकार ने एक भावुक नोट भी शेयर किया था, जिसे उन्होंने ‘तोड़ कर रख देने वाला’ फैसला बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी यह रिश्ता तीस साल तक कायम रहेगा।

कुछ हफ्ते पहले ही सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। बानो को भी मेडिकल इमरजेंसी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी सर्जरी हुई थी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.