यूपी बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में छात्र छात्राओं को सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य होगा। आगामी बोर्ड परिक्षाओं को लेकर अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने फिर इलाहाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने वीडियो कान्फ्रेसिंग कर सभी स्कूलों को आधार कार्ड बनवाने का आदेश जारी किया।
हालांकि, आधार कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी स्कूलों के प्रिंसिपल की होगी। इस बारे में इलाहाबाद में यूपी बोर्ड के हेडक्वार्टर में बैठे ज़िम्मेदार अफसरों ने कुछ भी बोलने से साफ़ मना कर दिया। फैसले पर जिला लेवल के अफसरों ने दावा किया कि यह फैसला बोर्ड के इम्तहान में नक़ल रोकने व फर्जीवाड़े को ख़त्म करने के मकसद से लिया गया है। सरकार के इस फैसले पर विवाद शुरू हो गया है।छात्रों और अभिभावकों से लेकर टीचर्स तक इसे मानसिक तनाव बढ़ाने वाला जल्दबाजी में लिया गया फैसला बता रहे हैं।
लोगों का कहना है कि इम्तहान में सिर्फ दो महीने का वक्त बचा होने पर आधार कार्ड जरूरी करने का फरमान उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। लोगों का कहना है कि आख़िरी वक्त में वह इम्तहान की तैयारी करें या फिर आधार कार्ड के लिए परेशान हों। लोगों का कहना है कि इस फैसले को लागू करने से पहले उसके व्यवहारिक पक्ष को जरूर देख लेना चाहिए था। हालांकि इस दौरान कुछ छात्र छात्राओं द्वारा आधार नंबर न डालने का मामला भी सामने आया है। लेकिन इन छात्र छात्राओं के फार्म निरस्त नहीं किये गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



