दिवाली से पहले ही देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर भारत में लगातार पारा गिरता जा रहा है। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर भले ही कम हो रहा है, लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। राजधानी दिल्ली में भी हल्की-हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली में आज, 5 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। कुछ जगह पर हल्की धुंध छाई रह सकती है। शहर में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन साथ ही प्रदूषण भी बढ़ रहा है। कई इलाकों में AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। CPCB के मुताबिक, सात मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंच गया, जिससे वहां की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में आ गई।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है, जिससे सुबह-शाम कंपकंपी छूटने लगी है। हालांकि, प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज और कल प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में दिन के समय हल्की धूप निकल रही है और तापमान लगभग 31°C से 32°C के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला हरदोई रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड में बारिश
उत्तराखंड में 5 नवंबर को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश के चलते पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और फिसलन का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, देहरादून में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 14°C रह सकता है। वहीं, केदारनाथ में चार दिन पहले बर्फबारी हुई, अब तक बर्फ नहीं पिघली है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (5 नवंबर) | न्यूनतम तापमान (5 नवंबर) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 31°C | 17°C |
| जयपुर (Jaipur) | 32°C | 18°C |
| चेन्नई (Chennai) | 31°C | 27°C |
| शिमला (Shimla) | 21°C | 09°C |
| पटना (Patna) | 30°C | 18°C |
| मुंबई (Mumbai) | 35°C | 26°C |
| भोपाल (Bhopal) | 29°C | 17°C |
| नैनीताल (Nainital) | 21°C | 12°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 31°C | 22°C |
| रांची (Ranchi) | 27°C | 17°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 30°C | 17°C |


Download Android App
Download iOS App




