देशभर में गुलाबी ठंड की शुरुआत, दिल्ली-बिहार में तापमान में गिरावट, देखें अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 11 October: देशभर में मौसम बदल गया है और दिल्ली एनसीआर से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से सुबह-सुबह सर्दी महसूस हो रही है। मानसून की विदाई के बावजूद मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आज शनिवार 11 अक्टूबर 2025…

Aaj Ka Mausam 11 October: देशभर में मौसम बदल गया है और दिल्ली एनसीआर से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से सुबह-सुबह सर्दी महसूस हो रही है। मानसून की विदाई के बावजूद मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और मुंबई समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आज शनिवार 11 अक्टूबर 2025 को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

Aaj Ka Mausam 11 October: Delhi NCR Weather

Aaj Ka Mausam 11 October (credit-sm)
Aaj Ka Mausam 11 October (credit-sm)

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 11 अक्टूबर 2025 को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम बदलने की वजह से रातें ठंडी होने लगी हैं। इस मौसम में पहली बार पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री की गिरावट के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 11 से 16 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, दिन में तेज धूप और रात में सामान्य मौसम रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के अधिकांश हिस्सों से लौट चुका है, और अगले 48 घंटों में पूर्वांचल के शेष जिलों से भी वापसी की संभावना है।

Bihar Weather: शनिवार को ऐसा रहेगा बिहार का मौसम

Bihar Weather
Bihar Weather (credit-sm)

बिहार में मानसून के थमने के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे दिन का मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर तक राज्य में किसी भी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण हल्की ठंड महसूस हो रही है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, अररिया, मधुबनी, सुपौल, हाजीपुर, समस्तीपुर, सिवान, नालंदा समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा और सुबह कोहरे के कारण गुलाबी ठंड का एहसास होगा।

Punjab Weather: पंजाब में शनिवार का मौसम

पंजाब में 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी के बावजूद यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हाल ही में पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी की वजह से राज्य में ठंड महसूस की जा रही है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मानसून की विदाई अब लगभग समाप्ति के चरण में है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में बारिश पूरी तरह से रुक गई है और मौसम शुष्क बना हुआ है। सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा, जबकि बाड़मेर 35.4°C के साथ सबसे गर्म रहा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है।

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर आज का मौसम

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather (credit-sm)

उत्तराखंड में हल्के बादलों की आवाजाही जारी है और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

South India Weather: दक्षिण भारत का मौसम

South India Weather
South India Weather (credit-sm)

मौसम विभाग के अनुसार, केरल और तमिलनाडु में 10 से 14 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की संभावना है, जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 10 से 13 अक्टूबर तक तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। विभाग ने केरल और कर्नाटक में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा (Very Heavy Rainfall) की चेतावनी दी है। साथ ही, इस अवधि के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।