दिल्ली में उमस तो यूपी-बिहार में भारी बारिश, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 13 September: एक बार फिर देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने आज शनिवार (13 सितंबर 2025) को कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ यूपी-बिहार और झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो यहां के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। उत्तरी आंध प्रदेश के पास दक्षिणी ओडिशा में आगामी दो दिनों तक बारिश के आसार…

Aaj Ka Mausam 13 September: एक बार फिर देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने आज शनिवार (13 सितंबर 2025) को कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ यूपी-बिहार और झारखंड में भी बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो यहां के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। उत्तरी आंध प्रदेश के पास दक्षिणी ओडिशा में आगामी दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।

Delhi Weather: दिल्ली का मौसम

Delhi Weather
Delhi Weather

आज (13 सितंबर) दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसा लगता है जैसे मानसून फिलहाल दिल्ली से रूठ गई हो। अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में भी बारिश की संभावना बहुत कम है। दूसरी ओर, यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे बाढ़ प्रभावित शिविरों में रह रहे लोगों के अपने घर लौटने की उम्मीदें बढ़ रही हैं।

UP Weather: यूपी का मौसम

UP Weather
UP Weather

उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी है। IMD ने कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर,रामपुर, बरेली, पीलीभीत जैसे अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

Bihar Weather: बिहार का मौसम

Bihar Weather
Bihar Weather

आज, 13 सितंबर को बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा और सुपौल जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वज्रपात की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी तेज और भारी बारिश का अलर्ट जारी है। खरगोन, हर्दा, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बेतुल समेत अन्य जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान आपको सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का मौसम

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड समेत कई अन्य पहाड़ी राज्यों में आज शनिवार को मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से यहां के मौसम लगातार बदल रहे हैं। मौसम खराब को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

Aaj Ka Mausam 13 September: यहां देखें देशभर का तापमान

शहर अधिकतम तापमान 🌞 न्यूनतम तापमान 🌙
दिल्ली 33°C 27°C
मुंबई 28°C 26°C
चेन्नई 32°C 27°C
कोलकाता 31°C 27°C
लखनऊ 34°C 27°C
पटना 32°C 28°C
रांची 28°C 23°C
भोपाल 31°C 24°C
जयपुर 33°C 25°C
चंडीगढ़ 31°C 25°C
श्रीनगर 28°C 17°C

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 12 Sep: राजधानी में परेशान करेगी धूप, UP-बिहार में बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।