Aaj Ka Mausam 23 July: दिल्ली में 2 दिन बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल समेत 12 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने 23 जुलाई को 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली गिरने, ओले पड़ने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

देश के कई हिस्सों में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में अगले दो दिन झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 23 जुलाई को 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओले बरसने की संभावना है। भारी बारिश की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या हो सकती है। ऐसे में IMD ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

इन 12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज, 23 जुलाई को 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल है। कई हिस्सों में बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की भी संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गुरुवार को मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी में 23 और 24 जुलाई को तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं 25 जुलाई के बाद मौसम फिर करवट लेगा।

उत्तराखंड में मौसम का रौद्र रूप

उत्तराखंड में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पिथौरागढ़ के तवाघाट में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई, जिससे मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना व्यक्त की है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। कांगड़ा में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश हो सकती है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (23 जुलाई) न्यूनतम तापमान (23 जुलाई)
दिल्ली (Delhi) 34°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 32°C 26°C
मुंबई (Mumbai) 28°C 27°C
शिमला (Shimla) 24°C 20°C
लखनऊ (Lucknow) 32°C 27°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 27°C 24°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 21°C
पटना (Patna) 32°C 27°C
कोलकाता (Kolkata) 28°C 27°C
रांची (Ranchi) 26°C 23°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।