Aaj Ka Mausam 24 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 24 अगस्त को दिल्ली समेत 17 राज्यों के लिए बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश के साथ आंधी देखी जा सकती है। वहीं कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है। तेज हवा और बारिश की वजह से पेड़ गिरने, बिजली सिस्टम पर असर पड़ने के साथ- साथ सड़क यातायात में परेशानी जैसे हालात बन सकते हैं। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
IMD के अनुसार, आज यानी 24 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की तीव्रता अलग-अलग रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि कई जगहों पर तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं।
दिल्ली में आंधी के साथ बारिश!
राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश और तेज हवा के दौरान गाड़ी ड्राइवर को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मुरादाबाद, बदायूं और इटावा समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं लखनऊ में 24 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार में भी तेज बारिश का खतरा
वहीं बिहार में राजधानी पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी देखी जा सकती है। सारण, गया, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, भोजपुर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर, बेगूसराय, सिवान, बक्सर, दरभंगा, किशनगंज, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सुपौल, गोपालगंज और मधुबनी में मौसम खराब रह सकता है।
इसके साथ ही कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
पहाड़ों और समुद्री इलाकों के लिए बड़ा अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के अलावा पर्यटकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान लोगों को खुले मैदान, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। मौसम बिगड़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 34°C | 28°C |
| मुंबई | 30°C | 28°C |
| चेन्नई | 34°C | 27°C |
| कोलकाता | 32°C | 28°C |
| लखनऊ | 33°C | 28°C |
| पटना | 34°C | 28°C |
| रांची | 27°C | 24°C |
| भोपाल | 28°C | 24°C |
| जयपुर | 34°C | 27°C |
| शिमला | 27°C | 19°C |
| नैनीताल | 26°C | 21°C |



Download Android App
Download iOS App




