Aaj Ka Mausam 28 June 2026: दिल्ली में छाएंगे बादल, UP-Bihar समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 28 June 2026: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य शामिल है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून त्तरी अरब सागर, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके बाद से गर्मी…

Aaj Ka Mausam 28 June 2026: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य शामिल है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून त्तरी अरब सागर, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके बाद से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में आंधी

Aaj Ka Mausam 28 June 2026
(Image- Social Media)

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान शाम को आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इससे दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं 29 जून को भी आंधी-बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में मौसम का दोहरा मिज़ाज

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज मिला-जुला है। प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान देखने को मिलेगा, वहीं कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। जबकि अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

Bihar Weather: बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 28 June 2026
(Image- Social Media)

बिहार में भी मॉनसून धीरे-धीरे सक्रीय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 29 जून से 1 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

City (शहर)  अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान
Delhi (दिल्ली) 40°C 29°C
Ranchi (रांची) 33°C 23°C
Chennai (चेन्नई) 39°C 29°C
Shimla (शिमला) 28°C 18°C
Patna (पटना) 38°C 30°C
Mumbai (मुंबई) 33°C 26°C
Jaipur (जयपुर) 38°C 29°C
Nainital (नैनीताल) 29°C 18°C
Kolkata (कोलकाता) 36°C 26°C
Bhopal (भोपाल) 33°C 24°C
Lucknow (लखनऊ) 41°C 29°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।