Women T20 World Cup 2026 Prize Money: वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप 2028 अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले 30 जून से शुरू होंगे, जबकि अब तक सिर्फ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। बाकी तीन जगहों के लिए सात टीमें अब भी दौड़ में बनी हुई हैं। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
Scenario OF Indian Women’s Team To Qualify: कैसे करेगी भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई?

भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम हैं, लेकिन उसे अपने प्रदर्शन के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। एक ओर ऑस्ट्रेलिया अपने रिकॉर्डतोड़ सातवें टी20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में है, वहीं इंग्लैंड 17 साल बाद फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रहा है। दूसरी तरफ भारत पहली बार वुमेन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचना चाहेगा।
Winning Team Prize Money: विजेता टीम को मिलेगी करोड़ों की इनामी राशि

आईसीसी ने वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 87,64,615 अमेरिकी डॉलर (करीब 82 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल घोषित किया था, जो पिछले सीजन की तुलना में लगभग 10 परसेंट ज्यादा था। इस बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को लगभग 21.8 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी, जबकि रनरअप टीम को करीब 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
Prize Money Of Mens V/s Womens ICC Tournament: वुमेन्स टीम का विनिंग अमाउंट मेन्स टीम से कितना है कम?

हालांकि, वुमेन्स के इस टूर्नामेंट का विनिंग अमाउंट अब भी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप से कम है। 2026 मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम को लगभग 24.25 करोड़ रुपये मिले थे। यानी वुमेन चैंपियन टीम को मेन्स विनर की तुलना में करीब ढाई करोड़ रुपये कम मिलेंगे।
Winning Amount For Ruled Out Teams: ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी मिलेगा इनाम

आईसीसी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि वुमेन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली कोई भी टीम खाली हाथ नहीं लौटेगी। पाकिस्तान की टीम भले ही ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई हो, लेकिन उसे भी प्राइज मनी मिलेगी। आईसीसी के अनुसार, टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 2,47,500 अमेरिकी डॉलर यानी (करीब 2.05 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




