Aaj Ka Mausam 28 October: करवाचौथ से पहले दिल्ली में ठंड, यूपी में अगले तीन दिन बारिश, उत्तराखंड में बर्फ़बारी; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

करवाचौथ से पहले चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने देशभर में मौसम का मिज़ाज बदल दिया है। यह तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते आज (28 अक्टूबर) पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

करवाचौथ से पहले देशभर में चक्रवाती तूफान अर्नब ने मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया है। यह तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है, जिसके असर से आज (28 अक्टूबर) पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी है। राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है और दोपहर में धूप खिल रही है, वहीं यूपी में बारिश हो सकती है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो रही है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है। आइए जानते हैं कि आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। IMD के अनुसार, अगले दो तीन दिनों में दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में आ रही गिरावट के चलते लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

यूपी में 3 दिन बारिश

Aaj Ka Mausam 28 October
File Photo (Image- Social Media) 

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान की वजह की वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश होगी। यूपी में मौसम विभाग ने 29, 30 और 31 अक्टूबर को बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश होगी, उसमें गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, प्रयागराज, जालौन, देवरिया, झांसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, लखनऊ और गोरखपुर शामिल है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फ़बारी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत 9 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (28 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (28 अक्टूबर)
दिल्ली (Delhi) 30°C 17°C
जयपुर (Jaipur) 31°C 19°C
चेन्नई (Chennai) 33°C 26°C
रांची (Ranchi) 24°C 20°C
मुंबई (Mumbai) 34°C 25°C
शिमला (Shimla) 23°C 12°C
लखनऊ (Lucknow) 31°C 21°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 21°C
कोलकाता (Kolkata) 32°C 25°C
नैनीताल (Nainital) 23°C 14°C
पटना (Patna) 31°C 24°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।