दिल्ली में भारी बारिश तो कई राज्यों में रेड अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Summary :

Aaj ka mausam 6 Sept: पिछले कई दिनों से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं। पंजाब और दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश और अन्य राज्यों में खराब मौसम की जानकारी दी है। IMD के अनुसार, आगामी 24 घंटों में मौसम और बिगड़ने के आसार हैं। इसके लिए कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर…

Aaj ka mausam 6 Sept: पिछले कई दिनों से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं। पंजाब और दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश और अन्य राज्यों में खराब मौसम की जानकारी दी है। IMD के अनुसार, आगामी 24 घंटों में मौसम और बिगड़ने के आसार हैं। इसके लिए कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश

Delhi NCR Weather

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार, 6 सितंबर के लिए दिल्ली में गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए अगले छह दिनों तक कोई विशेष अलर्ट नहीं दिया गया है, लेकिन बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी दी गई है। आगामी दिनों में दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है और तेज़ हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। बारिश के बावजूद राजधानी में उमस में इज़ाफा देखा जा रहा है।

Weather News Today

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम भारत में आगामी 48 घंटों में लगातार बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई इलाकों में तेज से मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी भारत की बात करें तो यहां भी कई राज्यों जैसे ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।

Today Weather: आज कैसा रहेगा मौसम

आज शनिवार को कई राज्यों में तेज बारिश होने के आसार हैं। पंजाब -दिल्ली में लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ के हालात हैं। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी घुस चुका है। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ से कोहराम मचा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक देशभर के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP Weather: इन जिलों में बारिश के आसार

UP Weather
UP Weather

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम में ख़ास बदलाव होने की संभावना नहीं है। आगामी चार दिनों तक स्थिति आज जैसे ही बने रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 सितंबर तक यूपी के अलग-अलग इलाकों में कहीं-कहीं हल्की तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Bihar Weather: आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Bihar Weather
Bihar Weather

बिहार में इन दिनों गर्मी पड़ रही है। पिछले कई दिनों से सूखे का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम तक तेज धूप निकलती है। लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। हालांकि, मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर के बीच मॉनसून दोबारा सक्रिय होने के आसार जताए हैं।

ये भी पढ़ें :कल लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।